राजा बेटा राजा बेटा
कोई नहीं है तेरे जैसा
आंखे खोलो और जग जाओ
राजा बेटा राजा बेटा ।
कहता सूरज अब गुस्से में
इसे जगाओ और नहलाओ
करे व्यायाम बने ताकतवर
ये जो तेरा राजा बेटा ।
लाल मेरा जब उठ जाएगा
दूध जलेबी खाएगा
खूब हंसेगा खूब खेलेगा
मां का शेर कहलाएगा ।
स्वरचित
साधना सिंह

1 टिप्पणियाँ