पापा ओ मेरे पापा, प्यारे-प्यारे पापा।
जल्दी घर तुम आए जाना।
जब तुम घर आओगे, चाकलेट, टाफी ले आना।
पापा ओ मेरे पापा--------
पापा जब घर आते है मुझ पर प्यार लुटाते हैं सीने से लगाते हैं
पापा ओ मेरे पापा-----
पापा जब घर तुम आना,ढेर खिलौना ले आना
रेल,कार,बैट ,बाल सारे खिलौने ले आना
पापा ओ मेरे पापा------
पापा जब तुम आओगे मुझको घुमाने ले जाना। आइसक्रीम, गोलगप्पे खूब खिलाना
पापा ओ मेरे पापा------
पापा जब शाम को घर तुम आना चांद तारों की सैर करा देना
पापा ओ मेरे पापा------
अर्चना पांडेय,, आर्ची
गोरखपुर

0 टिप्पणियाँ