पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं,धरती पर हरियाली लाएं।
पर्यावरण  रखेंगे  स्वच्छ,
तभी रहेंगे हम सब स्वस्थ्य।
आओ मिलकर पेड़ लगाएं,धरती पर हरियाली लाएं।

पेड़ों से है प्रकृति में संतुलन,
देते हमको  ये ऑक्सीजन।
हर घर  में हम खुशियां लाएं,धरती पर हरियाली लाएं।

खनिज संपदा की खान है धरती,
ईस्वर  का  वरदान  है  धरती।
मिट्टी से सोना उपजाएं, धरती पर हरियाली लाएं।

कण-कण से मिलती है ऊर्जा हमको,
जड़ी-बूटियां देती है हमको।
अमृत जैसा  जल बरसाएं, धरती पर हरियाली लाएं।

सुंदरता है पृथ्वी की पेड़ों से,
मिलती  शुद्ध हवा पेड़ों  से।
प्रकृति को खुशहाल बनाएं, धरती पर हरियाली लाएं।

होंगे पेड़ तो बरसा होगी,
धरती पर खेती लहराएंगी।
सुंदर सा संसार बसाएं, धरती पर हरियाली लाएं।

हरियाली चुनर पहनाती,
सुंदर बगियाँ फूल खिलाती।
बंजर धरा को उपजाऊं बनाएं, धरती पर हरियाली लाए।

मत काटो तुम जंगल और वन,
हरा भरा रहने  दो  उपवन।
प्रदूषण  को दूर भगाएं, धरती पर हरियाली लाएं।।

शीला द्विवेदी "अक्षरा"