🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
ऐ हवा आज तुम मेरा एक काम करदे
जो भूल कर चैन से बैठा हैं उसे मेरी याद में बेचैन करदे
छूकर उसे अहसास दिला मेरी इस तरह की..
वो मुझसे मिलने को पल में बेकरार होजाए......!!
उसकी सर से लहराके गुजरना इस तरह
जैसे मेरी दुप्पटा छूकर उसे गुजरा हो इस तरह
देखना वो हर जगह ढूंड़ेगा मेरी मौजूदगी को
ना दिखने पर उसका भी दिल बेचैन होजाए.....!!
जानबुझ कर मुझे सताना उसकी आदत हैं
ये भी जानती हूँ उसके दिल में मेरे लिए बेपनाह चाहत हैं
दिल की बात कभी जुबाँ से बयां नहीं करता हैं
कुछ ऐसा करो की वो आज ही प्यार की इज़हार कर जाए.....!!
ओ बवारा पवन हर रोज़ तो मेरे महबूब की मानता हैं
आज मेरी सुनले कह दे उससे की मुझे बहुत याद आता हैं
छूकर उसकी दिल को मेरे दिल तड़प को महसूस करा दे
उसे भी बता दे की हैं कोई जो उसे बेहद चाहती हैं....!!
तंग आगयी हूँ उसकी रोज़ रोज़ की नई बहाने से
उससे कहना छुपता नहीं मोहब्बत दिल में दबाने से
इतना बेचैन कर उस दीवाने को जो बेखबर बना बैठा हैं
कही मेरे दिल की धड़कन उसकी इंतज़ार में ही ना थम जाए.....!!
जो वो मेरे आँखों में झाँक कर नहीं देखता हैं
उसे पता हैं देखेगा तो मेरी चाहत भरी नैनो में डूब जायेगा
बस अब ना तड़पाये इस तरह मुझे कह दे उससे
खुद को इतना भी ना रोके और आकर मेरी आँखों में डूब जाए....!!
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
नैना ......✍️✍

0 टिप्पणियाँ