आओ मिलकर करते आगाज।
नशा मुक्त समाज करते आज।।
अब हर घर से नशा दूर भागे।
नशा मुक्ति में हो सबसे आगे।।
समाज से हम नशा मिटाएं।
मानवता के सब मूल्य बचाएं।।
नशे पर मिलकर करें प्रहार।
नशा मुक्ति हम करते आज।।
नशा मिटा कर बीमारियों को दूर हम बगाएंगे।
सबके बीच में हम इस नई पहल को लाएंगे।।
नशा नाश की जड़ है यह संदेश सब तक पहुँचायेंगे।
इसके घातक परिणाम से सबको अवगत करवाएंगे।।
आओ मिलकर आज हम करते हैं इसकी आगाज।
सब बहाने छोड़कर नशा मुक्ति हम करते हैं आज।।
नाम - विक्रांत राजपूत चम्बली
पता - ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
ईमेल पता - ndlodhi2@yahoo.com
© स्वरचित रचना एवं
सर्वाधिकार सुरक्षित

0 टिप्पणियाँ