जो देश के लिए शहीद हुए उनको मेरा सलाम 
जो अपने लहु बहाकर हंसते हंसते वतन पे मर मिटे उन जवानों को मेरा सलाम 
सभी के तरह उनके सीने में भी दिल धड़कते थे
उनके भी अपने मचलते अरमां थे               उनको भी जीने की आस थी 
जो हम सभी के लिए वतन पे मर मिटे उन जवानों को मेरा सलाम 

हमारा देश फिरंगियों का गुलाम था              अपनी आजादी के लिए परेशां था                          फिर उनके वीर पुत्रों ने साहस दिखाईं 
देश को आजादी दिलाई 
धरती मां की इज्जत बचाई 
उन सपूतों को मेरा सलाम 

वो मरकर भी अमर हो गए 
हमारे दिल में अपना नाम रौशन कर गए 
हमारे सर को फक्र से ऊंचा कर गए             ऐसे सपुतों को जिन्होंने जन्म दिया उन माताओं को मेरा सलाम 

जय हिन्द जय भारत तुझपे मेरी जिंदगी सौ बार कुर्बान सौ बार कुर्बान 🙏🙏🙏

आपका :- अफ्फान हाजिपुरी