अति का भला न बोलना,अति की भली न चूप।
अति का भला न बरसना,अति की भली न धूप।
अति का भला न खेलना,अति की भली न नींद।
अति का भला न झेलना,अति की भली न रीझ।
अति का भला न मारना, अति की भली न डांट।
अति का भला न सोचना,अति की भली न गांठ।
अति का भला न लवण है,अति की भली न हींग।
अति का भला न नख है, अति की भली न सींग।
अति का भला न आनंद,अति की भली न हँसी।
अति का भला न घमंड,अति की भली न ख़ुशी।
अति का भला न शासन,अति की भली न सुख।
अति का भला न ग्रासन,अति की भली न दुःख।
अति का भला न संक्रमण,अति का भला न रोग।
अति का भला न उपवास,अति का भला न भोग।
अति का भला न ठण्डक,अति की भली न ओस।
अति का भला न गरजना, अति की भली न रोस।
अति का भला न चतुराई,अति की भली न बुराई।
अति का भला न चिकना,अति की भली न खाई।
अति का भला न घूमना,अति की भली न दुष्टता।
अति का भला न झूलना,अति की भली न रुष्टता।
रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

0 टिप्पणियाँ