ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर नमन



**************************************




अभिनेता ऐसा होता है,तरह-2 का काम करे।
हॉलीवुड व बॉलीवुड के,फिल्मों में काम करे।

कभी बने फिल्मों में हीरो, कभी विलेन बने हैं।
बनें यह राजा महाराजा, कभी किसान बने हैं।

फिल्मों में जो काम मिले,अभिनय वही किए हैं।
अभिनेता हैं बहुत पड़े, अपनी मर्जी रहे जिए हैं।

राज प्रोडक्शन मुंबई,पृथ्वीराज कपूर अभिनेता।
शम्मीकपूर राजकपूर,शशिकपूर सभी अभिनेता।

शत्रुघ्नसिन्हा अमिताभबच्चन,देवानंद अभिनेता।
मनोजकुमार विनोदखन्ना,विनोदमेहरा अभिनेता।

कबीरबेदी राकेशरोशन,अशोककुमार अभिनेता।
संजय बलराज साहनी,किशोर कुमार अभिनेता।

प्रदीपकुमार अमोलपालेकर,राजेन्द्र कु.अभिनेता।
धर्मेंन्द्र सुनीलदत्त राजकुमार,राजबब्बरअभिनेता।        

सुरेशओबेरॉय अनुपमखेर,गुरुदत्त सभी अभिनेता।
मोहम्मद युसूफखान उर्फ़ दिलीपकुमार अभिनेता।

कितने अभिनेता हैं बाकी,जिक्र न सब हो सकता।
अभीतो पूरी नई फ़ौज है,कविता में न आ सकता।

कितने चरित्रअभिनेता हैं,जिनको यहाँ न ला पाये।
अभिनेताओं को याद किये,तब बहुत नाम हैं पाये।

अभिनेता फिल्मों में हर तरह,का किरदार निभायें।
नायक रहें कभी ये,कभी खलनायक रोल में आयें।

बच्चों के लिए उसका पिता,भी होता है अभिनेता।
वही तो उसका हीरो होता है,वही चरित्र अभिनेता।

जीवन के सुख दुःख में,करते काम पिता से सीखें।
अपने असल हीरो के,क़दमों पे चलना बच्चे सीखें।

हीरो ये फिल्मों में होते,जीवन के हीरो तो पिता हैं।
जिसने बच्चों का जीवन बनाया,वह हीरो पिता हैं।

फिल्मों के हीरो से भी,सीख बहुत कुछ है मिलती।
अच्छी चीजों को सीखना चाहें,तब ही तो मिलती।

जो भी अच्छा काम करे वही,हीरो है अभिनेता है।
दुनिया तो है रंगमंच,हर मानव इसमें अभिनेता है।

कितने सामाजिक फिल्मों,में तो दिलीप हैं रुलाये।
दिलीपकुमार तो फिल्मों के,ट्रेजडी किंग कहलाये।

टूटा आज सितारा फ़िल्मी,आकाश से नीचे गिरा।
ऑंखें नम हैं चाहने वालों की,आँसू आ नीचे गिरा।

ईश्वर उनकी इस आत्मा को,चिर शांति प्रदान करे।
परिजनों को दुःख सहने की,वह शक्ति प्रदान करे।

सदाबहार इस अभिनेता को,मेरा शत शत वन्दन।
अंतिम प्रणाम श्रद्धा सुमन,तुम्हें दिलीप है अर्पण।



रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव