"""""""""

जिसके अल्फाजों को भुलाने में, जमाने लगे हैं !
उस शख्स के खत ,फिर से मुझे आने लगे हैं !!
उस शख्स........

वो लिखते हैं बस तुम ही हो जिंदगी मेरी !
कसमें वफा की सारी , दोहराने लगे हैं !!
उस शख्स........

मानू मैं कैसे पहली सी मोहब्बत की गुजारिश !
मेरे जज्बात मुझ पर उंगलियां उठाने लगे हैं !!
उस शख्स ...........

जिस ख्वाब को पाने की ख्वाहिश रही उम्रभर !
वह ख्वाब  ही हकीकत में बहुत डराने लगे हैं  !!
उस शख्स .......

जिस दिन से मांगा है जमाने से हक अपना !
मेरे अपने भी मुझसे बहुत कतराने  लगे हैं !!
उस शख्स .........

एक दबी सी चिंगारी है , मेरे अंदर कहीं !
बनकर हवा वह  मुझे सुलगाने लगे हैं !!
उस शख्स..........

थाम कर हाथ छोड़ना रवायत नहीं है दिल की !
और वह मुझे वफा के नए सबक पढ़ाने लगे हैं !!
उस शख्स ............

......✍️पिंकी मिश्रा 
भागलपुर बिहार।