मंजिले है तो साहिल है
साहिल है तो हसरते है
हसरते है तो ख्वाहिशे है
ख्वाहिश है तो गुजारिशे है
गुजारिश है सुन ओ साजन
तेरे संग है जीना तेरे संग है मरना
तेरे ही रँग मे सरोबर होकर मुझे है जीना,,,,,💕💕

दिनकर है तो दिवा है
निशा है तो चन्द्रमा है
धरती है तो गगन है
फूल है तो चमन है
अपने प्यार की खुशबू से तेरा जीवन है महकाना
सुन ओ साजन तेरे संग है जीना तेरे संग है मरना💕
नदियांँ है तो धारा है
समुद्र है तो लहरे है
मौसम है तो बहारे है
प्रकृति है तो प्रेम है
तेरे प्रेम की डोर मे सदा मुझे बाँधे रखना
सुन ओ साजन तेरे संग जीना तेरे संग मरना💕


आँखे है तो दर्पण है
दर्पण है तो अक्स.है
अक्स है तो चेहरा है
चेहरा है तो होठ है
होठ है तो मुस्कान है
अपनी मुस्कान से तेरे लबो पर बिखेरकर घर आँगन है चहकाना
सुन ओ साजन तेरे संग जीना तेरे संग है मरना💕

दिल है तो धडकन है
धड़कन है तो श्वास है
श्वास है तो जिंदगी है
जिंदगी है तो तुम हो
तुम हो तो मै हूँ
तेरे संग पूरवाईयाँ बनकर बहते है रहना
तेरी राहे बनकर तेरे संग संग है चलना
तेरे हाथ थामकर आकाश की बुलंदी को है छूना
सुख हो या दुख ,गम मिले या खुशी
तेरी बाहो का हार बनकर मुझे है रहना
सुन ओ साजन मेरे साजन
बिना तेरे एक पल भी नहीं है चैना
मुझे तो तेरे संग ही जीना तेरे संग ही है मरना💘


शिल्पा मोदी✍️✍️