जैसा कि पता है covid-19 माहमारी मे  तीसरी लहर का प्रभाव बच्चों पर ज्यादा पड़ेगा। बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए छोटे बच्चों को घरों से बाहर आवश्यक होने पर ही ले जाए। छोटे बच्चों को संभालना घर में मुश्किल हो जाता है उन्हें अधिक से अधिक घर पर ही समय बिताने की आदत दिलाएं। छोटे बच्चों को रिश्तेदारों और मित्रों के यहां नहीं ले जाएं विशेषकर उस समय जहां कोई सदस्य सर्दी, खांसी बुखार या अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हो। छोटे बच्चे की इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होती है। कोरोना का तीसरा लहर अगस्त में आने की संभावना बताई जा रही है। छोटे बच्चों को संभालना और सुरक्षित रखना अगर कुछ परहेज किया जाए तो  घर में कोरोना को भगाने और सुरक्षित वातावरण पा सकते हैं। बच्चों को भीड़भाड़ वाली जगहो,सभाओ वसमारोह मे जाने से परहेज करना चाहिए, बच्चों को हाथ मिलाने अथवा चुंबन से भी परहेज कराये तथा एस एम एस के नियमों जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनिटाइजर शामिल है का पालन कराये। बच्चों में सर दर्द ,बुखार बदन दर्द गले में खराश ,सूखा कफ, भूख की कमी ,कमजोरी दस्त ,आंखों में दर्द होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या शिशु रोग विशेषज्ञ से अवश्य सलाह ले।
हाथों की नियमित सफाई के प्रति करे जागरूक: छोटे बच्चे को साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है, बच्चों को नियमित रूप से स्नान करवाएं, हाथों को साबुन पानी से धोने के तरीकों को जानकारी दें और ऐसा नियमित रूप से करने के प्रति जागरूप करें बच्चों को सैनिटाइजर के इस्तेमाल की जानकारी दें। छोटे बच्चों के देखभाल के दौरान परिवार के सदस्य पहले हाथों को पहले धोये अथवा सेनीटाइजर करें घरों में शौचालय को रोजाना सफाई करें। तकिए के खोल व चादर को नियमित बदलें, इसके साथ ही बच्चो केखिलौनेव अन्य वस्तुओं को जरूर सैनिटाइजर करें।
बच्चों का आहार का विशेष ध्यान रखें : जैसा कि पता है छोटे बच्चों की इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होती है कोरोना के तीसरे चरण आने वाला है। बच्चों के आहार मे उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल करें। भोजन में अंडा, अंकुरित चना मूंग राजमा तथा दाल आदि को शामिल करें। प्रतिदिन उन्हें दूध दे, ताजा हरी व पत्तेदार सब्जी व विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाए जाने वाले मौसमी फलों का सेवन जरूर कराऐ। ये बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाते हैं इसके साथ ही घर में थर्मामीटर ,पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर ,साबुन व दस्ताने जरूर रखें।


सपना कुमारी
 जहानाबाद बिहार