######
अपनी आंखों के आंसू मुझे दे दे ,
अपना सारा गम मेरे नाम कर दे .....
ओ पिया कुछ तो मेरे मतलब का काम कर दे .....
तेरे रस्ते पर फूल बन के बिछ जाऊं मैं ,
तू जिधर भी देखें बस नजर आऊं मैं ......
अपनी चुभते कांटे मेरे नाम कर दे ......
ओ पिया कुछ तो मेरे मतलब का काम कर दे ....
मैं तो काला टीका भी तेरा बन जाऊंगी ,
हर बला से, बुरी नजर तूझे बचाऊंगी .....
अपनी सारी बलाएं मेरे नाम कर दे .......
ओ पिया कुछ तो मेरे मतलब का काम कर दे .....
जब हो काम देव तू बनूं मैं रति ,
रूप भोले का धर लो बनु मैं सती ......
अपना हर रूप तू मेरे नाम कर दे .......
ओ पिया कुछ तो मेरे मतलब का काम दे .....
मेरा दर्पण भी तू, श्रृंगार भी तू ,
मेरा कर्तव्य तू , अधिकार भी तू ......
खुद को तू बस मेरे नाम कर दे .......
ओ पिया कुछ तो मेरे मतलब का काम कर दे ......
......✍️ पिंकी मिश्रा

0 टिप्पणियाँ