चांदनी रात हो चांद तारे भी साथ हो
उस हसीं पल में
हम एक-दूसरे के साथ हो
कुछ ना हम कहें
कुछ ना तुम कहो
बस एक - दुसरे के दिल में उतरने का एहसास हो
नैना से नैना बातें करतीं रहे
और हम एक दुजे में खोए रहे
दुनिया की खबर भी ना हो हमें
और सुबह होने का एहसास हो
वो पल इतना हंसी हो
हमारे रुत मिलन की
फूल कलियां परियां
खुशी से खिल जाए
और हमें उनके गवाह
होने का एहसास हो
जो ख्वाब हमने देखें है
उनके जुल्फों के साए तले
जीने मरने की
किसी को कुछ खबर भी ना हो
और जिंदगी की सौ साल
पुरा होने का एहसास हो
आपका :- अफ्फान हाजिपुरी
सर्वाधिकार सुरक्षित
🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀🥀❣️

0 टिप्पणियाँ