रोक लो सामाजिक कुप्रथा को
रोको हर बाल विवाह
वो फूल सी कली मुरझा जाएगी
हो जाएगा जीवन तबाह
अगर देना है तो जीवन मे ये भिक्षा दो
अपने पैरों पर खड़ी हो जाए वो
उसको ऐसी शिक्षा दो
बाल विवाह करके क्यूँ अपना पीछा छुड़ाते हो
अरे अभी मासूम है वो
क्यूँ उसकी जिंदगी मे ग्रहण लगाते हो
अगर जिंदगी ही बनानी है
तो उसको शिक्षा का ज्ञान देना
किसी के आगे वो सर न झुकाए
उसको ऐसा अभिमान देना
बाल विवाह एक अभिशाप है
जिंदगी बर्बाद हो जाती है
ये सबसे बड़ा पाप है
शिक्षा देकर उसको इतना काबिल बना देना
अपना लक्ष्य वो पा जाएगी
उसको ऐसा साहिल दिखा देना
आओ सब मिल करके
इस पर विचार भरपूर करो
रहे खुशहाल उसका जीवन
इस समस्या को जड़ से दूर करो
इसको दूर करना है तो
गांव गांव नगर नगर जाना होगा
मिल जाए ज्ञान सभी को
तो शिक्षा का अलख जगाना होगा
बाल विवाह मत करना
जिसका न कोई अभिप्राय हो
दे देना बस अच्छी शिक्षा
शुरू नवजीवन अध्याय हो
धन्यवाद
आपका मुकेश "लखनवी"

0 टिप्पणियाँ