खुदा ने बहुत फुर्सत से
बनाया होगा सनम को
बनाने के बाद जलन हुई होगी
इसलिए जमीं पर भेज दिया होगा 
सनम को

ये लम्बी सुहानी लहराती हुई बाल
उसपर से बलखाती नागिन सी चाल
कयामत से पहले कयामत ढ़ाने भेज दिया होगा 
सनम को

हर नादान उन्हें देखकर आशिकी करने लगें
खुद को लैला मजनू समझने लगें
प्यार में जीने मरने लगें 
आशिको को आशिकी सिखाने भेज दिया होगा 
सनम को

उन्हें देखकर पंछीया चहचहाने लगी 
भौंरे गुनगुनाने लगी 
सावन भी लहराने लगी 
सबको खुश रखने
भेज दिया होगा सनम को

शराबी भी बिन पिए लड़खराने लगे 
बुढ़े भी जवानी की दुआं मांगने लगे 
बीमार भी होस में आने लगे 
सबको सिफा देने भेज दिया होगा सनम को
आपका :- अफ्फान हाजिपुरी
सर्वाधिकार सुरक्षित

🥀🥀❣️🥀🥀❣️🥀🥀❣️