एक पेड़ की क्या कीमत है ?
आइये इसे हम सब भी जानें।

एक सामान्य पेड़ वर्ष भर में,
करीब20कि.धूल सोखता है।

जीवन के लिए हमें शुद्ध हवा,
व ऑक्सीजन भी झोंकता है।

हर साल लगभग 700 किलो,
ऑक्सीजन का उत्सर्जन करे।

यही ऑक्सीजन टूटती सांसों,
को जो मिले जीवन कुछ बढ़े।

1 वृक्ष प्रतिवर्ष करीब 20 टन,
कार्बन डाईऑक्साइड सोखे।

दमघोंटू कार्बनडाइऑक्साइड,
प्रदूषित वायुमंडल से ये सोखे।

गर्मी में पेड़ों के नीचे औसतन,
4डिग्री तापमान कम रहता है।

गाँवों में लोग लिए खटिया को,
पेड़ों के नीचे ही पड़ा रहता है।

ये करीब 80किलोग्राम मिश्रण,
ये वृक्ष जहरीले तत्वों को सोखे।

पेड़ ही हमको राहत हरियाली दे,
पारा लीथियम लेड मिश्रण सोखे।

हर वर्ष करीब 1 लाख वर्ग मीटर,
1 पेड़ दूषित हवा शुद्ध करता है।

वृक्ष इंसा के फैलाये प्रदूषण को,
फ़िल्टर कर हवा शुद्ध करता है।

घर के करीब का ये एक पेड़ ही,
अकास्टिक बना कर भी रखता।

शोर शराबे ध्वनि प्रदूषण को ये,
सोखे एवं हमें बचाये भी रखता।

क्यों नहीं करते रोपित एक पेड़,
अपने-2 घरों के ही आस पास।

जिससे ये जीवन स्वस्थ रहे एवं,
चलती रहे हमसभी की ये श्वास।

यह है कीमत एक पेड़ की इतनी,
साँसें लो फिर तुम चाहे  जितनी।

पेड़ फल फूल और दें  हरियाली,
जीवन में सबके लायें खुशहाली।

पीपल ही केवल देव वृक्ष मात्र है,
दिन रात दोनों ऑक्सीजन देता।

सब को यह पेड़ लगाना ही होगा,
जान ये सब की बचाना ही होगा।


रचयिता :

डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव