मेरी लाडली,
तू अभी नई पौध है
तुझे बनना है एक विशाल मजबूत वृक्ष
ये दुनिया है एक आँधी जो तुम्हें बार-बार
गिराना चाहेगी............।
लेकिन झुकना नहीं तुम बेबस हो के
किसी के सामने,
हिम्मत मत हारना निरंतर आगे बढ़ना
बाहर से कठोर और अंदर कोमलता
बनाये रखना
हमेशा सबको ठंडी छाँव देना......।
बनना होगा तुम्हें एक फलदार वृक्ष,
जिसे देख हो जाये सब प्रसन्न
मेरा आशिर्वाद है तू सदा रहे हरी-भरी
सुखी और संपन्न..........।
ऋचा✍😊

0 टिप्पणियाँ