जामुन वाला आया, जामुन वाला,
टुकना भर भरकर, जामुन लाया,
आहा हा, आ गई जामुन,
काली, काली जामुन,
वो देखो आया, जामुन वाला,
लाया है, टुकना भर कर,
काले काले, रस भरे जामुन,
कुछ काले लाल, और जामुनी,
आओ रे अन्नू, चुन्नू और मुन्नू,
खायें मीठे-मीठे,रसभरे जामुन,
डाल के पके जामुन, गूदा खाना,
गुठली न खाना, मेरे भाई,
जामुन ले लो, जामुन ले लो भाई,
देख सब बच्चों का, जी ललचाया,
जामुन वाला आया, जामुन वाला,
टुकना भर भरकर, जामुन लाया ।
काव्य रचना-रजनी कटारे
जबलपुर ( म.प्र.)

0 टिप्पणियाँ