बेशक मेरा पहला प्यार तो मेरी मां है
वो मौत से लड़कर मुझे जन्म देती है
मेरा शक्ल देखकर खुशी से झूमती है
अपने सारे गमों को भूलकर प्यार से मेरा माथा को चूमती है
दुनिया से लड़कर मेरा परवरिश करती है
खुद से ज्यादा मेरा ख्याल करती हैं
बेशक मेरा पहला प्यार तो मेरी मां है
आंखें बंद कर - कर भी मुझे पहचान जाती है
दुनिया की सारी तकलीफ सह कर मुझे अच्छा इंसान बनाती है
दुनिया से जितना सिखाती है
मेरा मूश्कान से मूश्कुराती है
मेरा ग़म से वो गमगीन हो जाती है
भगवान की दुसरा रुप होती है मां
बेशक मेरा पहला प्यार तो मेरी मां है
मां ना हो तो दुनिया विरान सी लगती है
जिन्दा तो रहता हूं पर जिंदगी बेजान सी लगती है
स्वर्ग की बांगे भी श्मशान सी लगती है
बेशक मेरा पहला प्यार तो मेरी मां है
वो मेरी आंखों की ठंडक है
दिल का सुकून है
उनके बिना जिंदगी भी बेनूर है
बेशक मेरा पहला प्यार तो मेरी मां है
भगवान ने अपना रुप देकर मां को बनाया
ममता की मूरत बनाया
दुनिया की सबसे हंसी सूरत बनाया
बेशक मेरा पहला प्यार तो मेरी मां है
मेरी मां है
आपका :- अफ्फान हाजिपुरी

0 टिप्पणियाँ