🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹
तोड़ कर दुनिया की रस्मे प्यार की कस्मे निभाना हैं
तोड़ कर दीवारे पहरो की एक दूसरे हाथ थामना हैं
खुदा भी देखेगा बैठे उस फलक से ऐसी प्यार की रवानी
मर कर भी जिन्दा रहेगी दुनिया में हमारी प्रेम कहानी...!!

दुनिया से क्यूँ डरना गर प्यार किया हैं हमने अपने दम पर
कोई ज़ोर नहीं चलेगी किसी रुसवाई का सितम कर लो जितना हम पर
हारे गे ना मोहब्बत की बाज़ी चाहे देनी पढ़े साँसो की क़ुरबानी
मर कर भी जिन्दा रहेगी दुनिया में हमारी प्रेम कहानी...!!

कब तक रोक पायेगी दुनिया दिलो की चाहत भरी जज़्बाते 
आखिर कब तक दुनिया अँगारे बिछायेगे उल्फत की राहो में
घबराते नहीं दीवाने आग में जलना हो या चलना हो काँटों भरी राहें
मर कर भी जिन्दा रही हैं दुनिया में कितने प्रेम कहानी..!!

जिस दिल में भरी हैं जहर नफरत की उस दिल में भी प्यार की राग़ होंगी
रौशन होंगी चाहत की महफिल जो दिल में मोहब्बत की चिराग़ होंगी
जो आज बने हैं दुश्मन प्यार की वो भी एक प्यार तराने गाएंगे
मर कर भी जिन्दा रहेगी नैना दुनिया में हमारी प्रेम कहानी...!!
🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹🌻🌹
नैना ✍️💞💞
(काल्पनिक...)