राम को राम बनाने की खातिर,
कैकयी-मंथरा ने दोष सहा।
राम यदि अवतारी पुरुष थे तो,
कैकयी-मंथरा क्या साधारण थी?
      नहीं वे कमजोर पात्र रामायण की,
      कारक थी राम को राम बनाने की।
      कालचक्र को घुमा दिया था,
      वे भी तो असाधारण थी।
दैत्यों का वध की कारक बनने,
विधि ने उनको कारक चुन भेजा।
रामचरित को आलौकिक करने,
हरि ने उनको ही तो भेजा था।
          सभी लीला रचने आये संसार में,
          लीलाधर की लीला के अहम् पात्र।


      (अनिता शर्मा झाँसी-स्व रचित)