खाए हो अगर नमक देश का
तो उसका नमक हलाल बनो
आंच देश पर न आए कभी
अस्मिता की जिन्दा मिसाल बनो
जब बात आए देश की इज़्ज़त पर
तब किसी के मुख पर न कोई सवाल बनो
हमेशा उनका प्रतिकार करो
जो झूठे और मक्कार हैं
हमेशा उनका सत्कार करो
जो सच्चे और समझदार हैं
बात बात पर जब देखो तब
हमेशा न कोई बवाल बनो
खाए हो अगर नमक देश का
तो उसका नमक हलाल बनो
जवाब दो उनका मुहतोड़
जो नजर गड़ाए बैठे हैं
जवाब दो उनका मुहतोड़
जो घात लगाए बैठे हैं
तारे दिखा दो उनको दिन मे
और देश की सुरक्षा का ख्याल बनो
खाए हो अगर नमक देश का
तो उसका नमक हलाल बनो
धन्य हैं मेरे वीर जवान
पकड़े हैं जो देश की कमान
उनके शौर्य को प्रणाम मेरा
जय हिन्दी जय हिंदुस्तान
जिस मार्ग से उनकी टुकड़ी जाए
उस मार्ग की तुम ढाल बनो
खाए हो अगर नमक देश का
तो उसका नमक हलाल बनो.
जय हिन्द जय भारत
आपका मुकेश "लखनवी"

0 टिप्पणियाँ