तुम्हे खुद अपना वक़्त बदलना होगा 
सदा नेकी की राह पर चलना होगा

जब शुरुआत होती है कोई किसी के साथ नहीं होता 
जब तक न मिले मंजिल कोई बात नहीं होता 
कामयाबी के लिए एक लक्ष्य पर चलना होगा 
तुम्हे खुद अपना वक़्त बदलना होगा

तुम गिरोगे
 तुम उठोगे 
तुम फिर गिरोगे 
तुम फिर उठोगे 
यही बार बार गिर गिरकर तुम्हे संभलना होगा 
तुम्हे खुद अपना वक़्त बदलना होगा

बार बार हताश होगे तुम 
बार बार निराश होगे तुम 
बस सत्य की राह पर कदम रखना होगा 
तुम्हे खुद अपना वक़्त बदलना होगा

कामयाबी का कोई शार्ट कट नहीं होता 
जब तक न हो कामयाब कोई निकट नहीं होता 
तुमने खुद अपने लिए कोई सपना देखा होगा 
तुम्हे खुद अपना वक़्त बदलना होगा

बहुत लोग मिलेंगे तुम्हे जो बर्गलायेंगे 
तुम्हे हताशा की दुनिया मे ले जाएंगे 
तुम्हे इन जैसे लोगों से बचना होगा 
तुम्हे खुद अपना वक़्त बदलना होगा

याद रखो ईश्वर भी उन्ही के साथ होता है 
जिनमे कुछ कर दिखाने का औकात होता है 
अपने आत्मविश्वास रूपी हथियार को परखना होगा 
तुम्हे खुद अपना वक़्त बदलना होगा
आपका मुकेश "लखनवी"