सागर किनारे खड़े लहरों को देख
जेहन में तूफान सी  लाती लहराती यादें

मिटती नहीं मिटाने से जलती नहीं जलाने से
हृदय के तार तार में बसी बलखाती यादें

यादों से ही रचा बसा मेरा संसार है 
सच मानो मुझे तुम्हारी यादों से बेहद प्यार है

तुम न हो पास मेरे तो यादें ही जीने का सहारा है
हर वक़्त हर पल यादें ही तो मेरा सहारा है....
                   नेहा शर्मा