प्रेम का सांचा ना होता तो यह जीवन क्या उतना ही खुशगवार हो पाता जो इसकी तीव्र अनुभूति कर लेने के बाद होता है...
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी डियर
सुबह-सुबह एकांश ने रिक्तिमा को उठाते हुए कहा रिक्तिमा उठकर एकांश के गले लग गई आखिर भोर की किरण और खुशियों का आगाज जो एक साथ हुआ था आज।
एकांश को निहारते हुए उसने कहां कितने साल हो गए हमारी शादी को पूरे दो साल माॅय डियर,हांजी तीन साल पहले हम तो एक दूसरे को जानते भी नहीं थे रिक्तिमा शरारती निगाहों से कहती है।
चलती हुई रिक्तिमा के हाथ को एकांश खींचकर अपनी बाहों में भर लेता है और प्यार का चुंबन उसके होठों पर अंकित कर देता है।
छुट्टी ले लेता हूं ऑफिस से, आज का दिन तो सिर्फ हमारे लिए ही होना चाहिए है ना एकांश बड़े रोमांटिक मूड में कहता हैं।
नहीं एकांश आप ऑफिस जाइए हम शाम को सेलिब्रेट करेंगे अपना एनिवर्सरी, कहकर वह किचन में कॉफी और नाश्ता तैयार करने के लिए जाती है एकांश नाश्ता कर ऑफिस के लिए निकल जाता है जल्दी आने का वादा कर और वह कॉफी का मग लेकर बालकनी से लगे चेयर पर बैठ जाती है। 2 साल पहले इंडियन कॉफी हाउस में एक अजीब सी बात हुई थी जिसे सोचकर वह बर्बरस ही मुस्कुरा उठती है।
एकांत रिक्तिमां के शहर में तब नए-नए आए थे जॉब के लिए कुछ दिनों के बाद उसके पैरेंट्स भी आने वाले थे एकांश रिसीव करने के लिए निकल चुका था पर वहां की ट्रैफिक ने उसे पूरे 1 घंटे लेट कर दिया एकांश के पैरेंट्स जिस ट्रेन से सफर कर रहे थे रिक्तिमा भी अपनी मासी के घर से उसी ट्रेन से आ रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच में बैठकर वे लोग आपस में एक दूसरे से थोड़ी बहुत जान पहचान कर चुके थे लो जी हमारा शहर आ गया चलिए।
रेलवे स्टेशन से बाहर आने पर रिक्तिमा ने पूछा आंटी जी आपके लिए कैब बुक कर दूं। नहीं हमारा बेटा अंश आ रहा है ना हमें लेने के लिए कुछ ही समय में पहुंच जाएगा वह यहां।
जी अच्छा कहकर वह ओला मे बैठकर घर की ओर निकल गई कुछ देर बाद एकांश रेलवे स्टेशन पहुंचता है बहुत देर कर दी बेटा।
मां मैं तो समय से निकल चुका था बस ट्रैफिक में फस कर रह गया चलिए आप लोग कार में बैठ जाइए मैं सामान रखता हूं।
कुछ दिनों के बाद रिद्धिमा अपनी खास फ्रेंड अवंतिका की शादी के रिसेप्शन में गई जहां पर बराती में दूल्हे अविनाश के दोस्तों के रूप में एकांश भी आया हुआ था।
स्टाल में बेहतरीन स्वाद लिए सजे हुए व्यंजन रखे गए थे दोनों अपने-अपने दोस्तों संग बैठकर उन व्यंजनों का लुफ्त ले रहे थे।
कि किसी ने रिक्तिमां से कहा कि केवड़ा बिरयानी टेस्ट करो बिरयानी की शौकीन हो, तुम्हें जरूर पसंद आएगी। रिक्तिमा स्टॉल पर जाती है। दूसरी तरफ से बढ़ते हुए एकांश को अपने दोस्तों की आवाज सुनाई देती है एक प्लेट हमारे लिए भी लेते आना।
अपने दोस्तों की ओर देखते हुए कहता है हां जरूर और चम्मच उठाने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाता है उससे किसी की कोमल हाथों का स्पर्श महसूस होता है
यह क्या
चम्मच एक और दो अलग-अलग हाथ।
हड़बड़ा कर अपने मुलायम बालों को थोड़ा झटका कर रिक्तिमा एकांश की ओर देखती है और एकांश रिक्तिमा को देखते ही रह जाता हैं ।
वाव ब्यूटीफुल .... एकांश बिना हिचकिचाहट के बोल जाता हैं क्या कहा आपने एकांश की ओर देखती हुई रिक्तिमा कहती है।
बिर ...यानी वह अटक कर रह जाता हैं।
रिक्तिमा बिरयानी लेकर अपने सहेलियों के पास वापस आ जाती हैं एकांश की नजरें अब रिक्तिमा को ही खोजने लग जाती हैं। तभी सारी सहेलियां फोटोशूट के लिए वेडिंग कपल के पास स्टेज पर पहुंचती है।
दूर , किसी को निहारते हुए देखकर एकांश का दोस्त कहता है। लो एक और वेडिंग रिसेप्शन की तैयारी कर लो अपना एकांश दूल्हा बनने वाला हैं अगली बार और दुल्हन तो स्टेज पर पहुंच ही चुकी है।
अरे यार तुम भी कैसा मजाक कर रहे हो ऐसा कुछ भी नहीं जैसे तुम लोग सोच रहे हो।
पूरे रिसेप्शन में दोनों एक दूसरे को निहारते हैं पर बातें नहीं कर पाते हैं और दुल्हन की विदाई भी संपन्न हो जाती है।
कुछ दिनों बाद एक शॉपिंग मॉल में,
बिटिया आप।
नमस्ते आंटी अंकल जी कैसे हैं आप ,
अच्छे है हम।
आप कैसी हो।
जी अच्छी हूं ।
यहां आने के बाद तो हम कहीं जा नहीं पाए ग्रोसरी खत्म हो गई थी सोचा यहां आकर ले लें।
बिटिया तुम हमें अपना मोबाइल नंबर दे दो मन करने से कभी तुमसे बातें कर लिया करूंगी।
जी आंटी कहकर रिक्तिमा अपना नंबर दे देती है और उनसे भी नंबर ले लेती है। बेटा उस दिन आपने अपना नाम नहीं बताया।
रिक्तिमा ,अच्छा आंटी जी चलती हूं मेरी सहेली मेरा वेट कर रही है कैफे में।
आप किनके साथ आए हुए आज ।
हम दोनों ही हैं अंश ने ओला बुक कर दी थी वह भी किसी काम से बाहर गया हुआ है।
अच्छा बिटिया मिलती रहना।
जरूर आंटी जी कहकर वह आगे बढ़ जाती है।
अवंतिका कैफे में बैठकर रिक्तिमा का इंतजार कर रही थी और सामने उसके साथ दो और लोग बैठे दिखाई देते है।
कौन थे वह और क्यों बैठे थे उसके साथ क्या अवंतिका कुछ परेशानी में थी जानने के लिए इस कहानी के अगले भाग का इंतजार कीजिएगा....

0 टिप्पणियाँ