मेरे ज़रा सी उदासी पे जो तुम परेशान होजाते हो
जान गयीं हूँ की तुम मुझे कितना चाहते हो
मुस्कुरा उठती है मेरी आँसू भी इन आँखों की
जो तुम जिस अदा से मुझपे प्यार जताते हो
होंगे दुनिया में लाखो प्यार करने वाले
पर ऐसा प्यारा हमसफ़र कोई ना होगा जैसे तुम हो
ढूंढ़ते रहते हो जो खुशी मेरी ख़ुशी में सनम
सच में तुम सारे जहाँ से प्यारे हो
जाने क्या होजाती बिखर कर ज़िन्दगी ये मेरी
जो दुनिया के सितम से तड़पाये हो
कभी नहीं बिखरेगी अब ये दुनिया हमारी
जो बड़े शिद्दत से तुमने इसे प्यार से सवारे हो
समझ नहीं पाती कभी कभी मैं की
क्यूँ तुम इतने नेकदिल और अच्छे हो
कभी रूठना भी चाहु तो ना रूठ पाउंगी तुमसे
मेरी जान तुम नैना के लिए इतने जान से भी प्यारे हो...!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना....✍️✍️

0 टिप्पणियाँ