हर्षित, पुलकित ये तन मन आज तिरंगा बोलेगा
ह्रदय मे बहती तेज धार ये अविरल गंगा बोलेगा
बोलो वन्देमातरम हाँ बोलो वन्देमातरम....... 2
आन रहे सम्मान रहे जब तक शरीर मे जान रहे
शान रहे हाँ शान रहे देश प्रेम अभिमान रहे
देश भक्ति से ओत प्रोत दिल आज ये चंगा बोलेगा
ह्रदय मे बहती तेज धार ये अविरल गंगा बोलेगा
बोलो वन्देमातरम हाँ बोलो वन्देमातरम....... 2
जो आंख उठाए देश की अस्मिता पर आओ उस नापाक का दमन करें
जिस राह भी जाएं हमारे वीर सैनिक हम उस राह को नमन करें
देश हमेशा आगे ही रहे आज हर एक बंदा बोलेगा
ह्रदय मे बहती तेज धार ये अविरल गंगा बोलेगा
बोलो वन्देमातरम हाँ बोलो वन्देमातरम....... 2
झंडा ऊँचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
एक बने हम, नेक बने हम एकता बना रहे हमारा
इस माटी का तिलक करें हम हर एक पुलिंदा बोलेगा
हृदय मे बहती तेज धार ये अविरल गंगा बोलेगा
बोलो वन्देमातरम हाँ बोलो वन्देमातरम.......2
जय हिन्द जय भारत
वन्दे मातरम 🙏🙏🌹🌹
मुकेश लखनवी

0 टिप्पणियाँ