देखा है
छोटा सा चिडिया का बच्चा
मां की चोंच से लेता हुआ दाना
मां दाना जरूर लाएगी सोच कर सदा
मां का स्वागत करता ह, मां की चोंच का दाना
केवल केवल उसका ही है
पता नहीं किसी को ,
यह बच्चे का बचपना है, हक है,
अधिकार है या मां की ममता
पर हां बडा होकर
वो उड जाएगा नीले वितान में
मां को छोड़कर
और चिडिया सोचेगी
क्यों बच्चे को उडना सिखाया
क्यों इसके पर निकलने दिये ।
जया शर्मा (प्रियंवदा )

0 टिप्पणियाँ