जीवन का सबसे बड़ा गुरू वक्त होता है क्योंकि जो वक्त सिखाता है वो कोई नहीं सिखा पाता। बुरा हो वक्त तो सब आजमाने लगते हैं। बड़ो को छोटे भी आँखे दिखाने लगते हैं। वक्त बदलते देर नहीं लगती, ये सब कुछ भुला भी देता है, सिखा भी देता है। कितना भी समेट लो हाथों से फिसलता ज़रूर है, ये वक्त है दोस्तों बदलता ज़रूर है। वक्त सबको मिलता है ज़िन्दगी बदलने के लिए, पर ज़िन्दगी नहीं मिलती वक्त बदलने के लिए। संवारा वक्त ने उसको जिसने वक्त का मतलब समझा, वरना वक्त का महत्व तो बस वक्त का मारा ही बता सकता है।

प्रिया धामा