(1)
काश चेहरे का भी एक चेहरा होता 
 पहचान लेते असली नकली चेहरा
किसकी मुस्कुराहट रेडीमेड बनी है
और किस पर हैं अपनेपन का डेरा 
(2)
मीठी चाशनी में जहर की जलेबी छानते है
हम मुस्कान के पीछे की जलन को जानते हैं
कौन अच्छा है ,और कौन बनता है अच्छा
इस बात की पूरी  हकीकत को पहचानते हैं

संगीता