मन का दीप जलाए रखना
रोशनी खुद फैलाए रखना।।।।।
जब छाए अंधेरा चारों ओर
अपने ना करें तुम पर कुछ गौर,
सब्र शक्ति बनाए रखना ।
मन का दीप जलाए रखना ।।।।।।।
जीवन की राहें टेढ़ी है
ना तेरी है ना मेरी है ,
बस विश्वास अटल बनाए रखना।
मन का दीप जलाए रखना ।।।।।।
जब रिश्ते नाते ना पूछे
स्वार्थ की धरा को सींचें
बादल बनकर छाए रहना ।
मन का दीप जलाए रखना।।।।।
जब मन में कुछ उथल पुथल हो
वाणी लगती ना शीतल हो,
स्नेह की चादर बिछाए रखना ।
मन का दीप जलाए रखना।।।।।।
विश्वास खुद का खुद पर हो
'सीमा' तुम आत्मनिर्भर हो ,
इन दुआओं को बचाए रखना।
मन का दीप जलाए रखना।।।।।।
सीमा कौशल
यमुनानगर हरियाणा।

0 टिप्पणियाँ