जग से न्यारा सबसे प्यारा मेरा भारत देश है, कितना उज्जवल कितना निर्मल सबसे समृद्ध मेरा भारत देश है।
हिंदु मुस्लिम भाई भाई, मिलकर रहते सिख ईसाई,
इसकी धरती उगले सोना, डगर–डगर कोना–कोना,
 जहां घाट-घाट पर लगते मेले, जहां के कृषि उद्योग है अलबेले। 
जहां देश के वीर जवानों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है वहीं तकनीकी एंव खेल ने विश्व पटल पर अपना परचम लहराया है। 
फहराता है आज तिरंगा अपनी पूरी शान से सबसे प्यारा मेरा भारत देश है।
जय हिन्द

प्रिया धामा