।। झंडा तेरी
आन रहे
शान रहे
मान रहे
मातृभूमि का सम्मान रहे ।।
।। तिरंगा, रंग
केसरिया
सफेद
हरा
माथे हिमालय का ताज रहे ।।
।। ध्वज प्रतीक
वीरता
शांति
समृद्धि
का सदा तुम्हारा अभिमान रहे ।।
।। सारनाथ चक्र
चौबीस
आरों
की
देता निरंतरता का संदेश ।।
।। स्वतंत्र गगन में
मुक्त
पवन
में
हर्षित हो लहराया ।।
।। सदा तुम्हारा
जयकार
रहे
जय ,
जय ,जय ,जयकार रहे ।।
🇮🇳 तिरंगा अमर रहे 🇮🇳
राजेश्वरी ठाकुर छत्तीसगढ़

0 टिप्पणियाँ