"""""""""""''''''''""""""""

यह जो कोशिश विकास की पुरजोर है ।
लगती साजिश विनाश की है अंधी दौड़ है।

जब-जब परमाणु धमाके से कांपी है धरा,
धुंऐं के संग जहर घुलता हवा में चहुंओर है ।

यहां रोटी मयस्सर नहीं भूखों के लिए ,
वहां भी हथियारों की कैसी मची होड़  है।

बैठे हैं बारूद के ढेर पर मानवता के लिए,
 कैसा यह शांति का झूठा मचा शोर है ।
......✍️ पिंकी मिश्रा