महक गया फिर चमन हमारा
नीरज ने रवि उगाया है,
रहे तिरंगा शान तेरी
टोक्यो में जन मन गाया है!!
रचा दिया इतिहास लाल ने
भारत देश आज हर्षया है
फिर हुई एक अगस्त क्रांति
सावन में सोना बरसाया है!!
हरियाणा के गांव खांद्रा का
नाम नक्शे में छाया है,
मां सरोज के पूत ने आज
दुनिया में नाम कमाया है!!
सीमा पर रक्षा करने का
कर्तव्य भी खूब निभाया है,
सूबेदार पद पर रहकर
सेना में स्थान बनाया है!!
स्वरचित, मौलिक,, सर्वाधिकार सुरक्षित
कीर्ति चौरसिया
जबलपुर ( मध्य प्रदेश)

0 टिप्पणियाँ