दोस्ती एक रोशनी है, जो खुशियों को साथ लेकर चलती है,
एक माया जाल है,
कभी हकीकत, कभी ख़याल है,
कभी जमीं पे तो कभी फलक पे,
हार के भी जीत है,
कभी साज है तो कभी संगीत है,
कभी दिल से निकली दुआ है दोस्ती।
कभी सुख दुःख के अफसाने का,
राज है सदा मुस्कुराने का,
पल दो पल का रिश्ता नहीं,
उम्र भर का साथ है,
कभी कोई शर्त नही खुद एक शर्त बन जाती हैं,
बस इतना जाना है मैंने एक अनमोल हीरा हैं दोस्ती।

0 टिप्पणियाँ