मेरा प्यारा सा भाई ,
बान्ध ले दीदी का प्यार
अपनी कलाई ,
प्रसन्नचित प्रफुल्लित रखें सदा,
है ईश्वर से  मेरी यही कामना ।
स्वास्थ्य , समृध्दि की हो वर्षा।
फले फुले फुलवारी तुम्हारी,
ना गमों से कभी पड़े वास्ता ।
दीर्घायु हो,चिरन्जीवी हो!
फलो,फुलो, तरक्की करो!
आसमां से भी उंची
हो बुलंदी तुम्हारी,
चमके सितारों सा किस्मत हमेशा, 
यश कीर्ति के सागर में गोते लगाओ ,
हो उज्ज्वल भविष्य तुम्हारा, 
बनी रहे सदा उजियारि  ।
सबल बनो, संबल बनो ,
सदा स्वस्थ और मस्त रहो।
जीवित रहे हम भाई बहनों का प्यार ,
युगों युगांतर तक,
जबतक धरती और गगन,
जबतक सूरज और चमन,
बनी रहे माँ रुपी वटवृक्ष की छाया,
हमपर यूं ही सदा ।
खिला रहे बचपन का संसार,
जब हम सब साथ रह्ते थे, थे छोटे छोटे , 
मात पिता के प्यार की  छाँव तले, 
ममता और दुलार तले, 
रखा नीव उन्होने ,दी सीख हमें, 
इस अटूट बन्धन को बनाये रखना
इस पावन दिन को मनाते रहना ।
रक्षा करें देव ईश सदा,
ईश्वर पर आस्था बनाये रखना  ।।
,,,,,,,,,,डॉली मिश्रा "पल्लवि "✍️