***************************************
सावन शिवभोले का प्रिय माह दिन सोमवार है।
चढ़ता है जल व्रत भी होता हर एक सोमवार है।
शुरू हुआ पर्वों का मौसम यह पहला त्यौहार है।
पावन नाग पंचमी पर्व त्यौहारों का प्रवेश द्वार है।
इसके बाद तो आने वाला रक्षा बंधन त्यौहार है।
गंगाजमुनी संस्कृति में ये भाई-बहन का प्यार है।
भदोछठ जन्माष्टमी आतीहै एक बड़ा त्यौहार है।
सजती है कृष्ण लीला की झाकियाँ व दरबार है।
राष्ट्रीय पर्वों में स्वाधीनता दिवस का एक वार है।
स्वतंत्रता का गौरव होता सब से बड़ा त्यौहार है।
अनंता व गाँधी-शास्त्री जयन्ती आना त्यौहार है।
शारदीय नवरात्रि में तो सजता माँ का दरबार है।
दुर्गा अष्टमी नवमी बाद विजयादशमी त्यौहार है।
श्रीराम का धनुष बाण उठे रावण मारें हर बार है।
धनतेरस नरक चतुर्दशी शुभ दिवाली त्यौहार है।
गोवर्धनपूजा भैयादूज चित्रगुप्त जयंती 1वार है।
गुरुनानक कार्तिकपूर्णिमा गुरुतेगबहादुर वार है।
क्रिसमस डे गुरुगोविंद जयंती का भी त्यौहार है।
मकरसंक्रांति,गणतंत्रदिवस का राष्टीय त्यौहार है।
बसंतपंचमी रविदासजयंती महाशिवरात्रि वार है।
रंग पर्व होली होती वासंतिक नवरात्रि त्यौहार है।
श्रीराम नवमी आये महाबीर जयंती का 1 वार है।
गुड फ्राइडे ईस्टर मंडे अम्बेडकर जयन्ती वार है।
बुद्ध पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा का भी तो 1 त्यौहार है।
ईदुलजुहा-बकरीद मुहर्रम चेहल्लुम 1 त्यौहार है।
ईदुलफितर बारावफात मो.हजरतअली 1वार है।
बिहू पोंगल लोहड़ी खिचड़ी तरहतरह त्यौहार है।
मेरा भारत कितनाअच्छा त्यौहारों का भरमार है।
भिन्न-2 धर्मों संस्कृतियों का भरा हुआ त्यौहार है।
रंग-रंग के फूलों व मोती के माला का यह हार है।
रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

0 टिप्पणियाँ