हरियाणा का बेटा नीरज,
हुई उसकी तपस्या पूरी,
ओलंपिक में जीता स्वर्ण पदक,
कर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन,
हर्षित हुआ है जन जन,
बढ़ाया है देश का मान,
बधाईयां दे रहा है पूरा भारत महान,
भाला फेंक जीता स्वर्ण,
बजा टोक्यो में हमारा राष्ट्र गान,
उम्र तेईस में नीरज ने किया स्वर्ण अर्जित,
सौ वर्ष बाद इतिहास रच दिया गर्वित।

हरप्रीत कौर
दिल्ली