सालों बाद जिंदगी के सबसे खुबसूरत
पन्नो को पलटने को जी चाहता है,
एक बार फिर से वही दिन जीने को जी चाहता है,
आज फिर से कालेज की ओर मुड़ने को जी चाहता है,
वो सारी अच्छी बुरी बातें,
रैगिंग के समय सीनीयरों को कूटने का,
जूनियरों को तंग करने का जी चाहता है,
हर क्लास अटैंड करने का, लाइब्रेरी मे बैठ कर
टाइम पास करने का, कैंटीन मे बैठ कर चाय
समोसे खाने को जी चाहता है,
क्लास बंक करने का एग्जाम का टेंशन लेने का,
रिजल्ट आने पर धक्का मुक्की करके अपना नाम
लिस्ट मे मे देखने को जी चाहता है,
ग्राउंड में बैठ कर दुसरो पर कमेंट करने का,
आते हुए टीचर की रिसपेक्ट और
जाने के बाद उनकी नकल करने को जी चाहता है,
ए कालेज तेरे पास फिर से आने को जी चाहता है,
फिर से वही दिन जीने को जी चाहता हैl

0 टिप्पणियाँ