एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक चैट रूम तोहफे में दिया,और सूचना पटल पर लिख दिया ,जो जब चाहे अपना काम निपटा कर, चैट रूम में बैठ इत्मीनान से चैटिंग कर सकता है।
सभी कर्मचारी खुश थे।अब जल्दी जल्दी काम निपटा सब चैट रूम की ओर निकल लेते।
लेकिन कुछ ही  दिनों में काम का स्तर गिरने लगा,चैट रूम की कुर्सियां हमेशा भरी रहती ,इतना तक की लोगों ने अपनी कुर्सियां भी आरक्षित कर ली थी।
कर्मचारी ज्यादातर अपने प्रेमी ,प्रेमिकाओं से चैट पर लगे रहते।कुंवारे तो कुंवारे,शादीशुदा लोगों को भी जन्नत मिल गई थी ,कोई तांक झांक नहीं करता , न किसी को किसी से कुढ़न होती ,क्योंकि सब एक ही कश्ती में सवार थे।
काम के गिरते स्तर को देखती,कंपनी ने चुपके से हिडन कैमरा लगवा दिया।
अब जब कर्मचारी घर पहुंचते ,और थके होने का बहाना बना ,चाय कॉफी की फरमाइश करते तो बदले में उनकी पत्नियां,माताएं,पिता उनकी जम कर सुताई करते।
धीरे धीरे उन्हें शक होने लगा ,जरूर इस कमरे में कुछ है ,जिससे सूचना घर तक पहुंच जा रही है ,और लोगों ने स्वत: ही चैट रूम में जाना बंद कर दिया ,और काम भी सुचारू रूप से चलने लगा।इससे कंपनी को दो फायदे हुए ,एक तो आए दिन कुछ लोग कंपनी में नेतागिरी करते थे , उन के सीक्रेट कंपनी को मिल गए ,अब वो उन्हें ब्लैकमेल कर सकती थी ।
अब कंपनी के पास सबका सीक्रेट था।ये लत भी न कभी कभी आ बैल मुझे मार का काम करती है।