❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
करती हूँ बहुत शरारत सबकी लाडली जो हूँ
अपनी बचपना से सबको जो तंग करती हूँ
रूठती नहीं है बल्कि समझाती है हर बात को
मेरी माँ के लिए मैं सबसे प्यारी गुड़िया हूँ....!!

बहुत सुकून मिलता है मुझे हँसते देख उसे
एक सहेली जैसी बचपन से मानती हूँ उसे
मान जाती है मेरी नटखट पन से ही जो रूठ भी जाए
मेरी माँ के लिए मैं सबसे प्यारी गुड़िया हूँ....!!

नहीं देख पाती वो नमी एक भी मेरी आँखों में
बस में हो गर उसके तो हर काँटे चुन ले मेरे राहो से
मेरी होठों की मुस्कान से मिलती है चैन उसके दिल को
मेरी माँ के लिए मैं सबसे लाडली बिटिया हूँ.....!!

राहत सी मिलता है दिल को हर बात माँ को बताके
माँ जितना समझ जाए वो क्या समझेंगे ये लोग ज़माने के
कोशिश यही रहती है की बनु मैं भी माँ की परछाई
मेरी माँ के लिए मैं सबसे लाडली बिटिया हूँ.....!!

दुनिया में हर किसीके लिए माँ बहुत है जरुरी
सर पे हो गर आँचल की छाया तो हर मन्नत लगता है पूरी
कयी यज्ञ के बराबर पुण्य मिलजाए गर माँ की एक आँसू पोछ पाये हम
क्योकि माँ के लिए हम बच्चों के सिवा कोई खुशी मायने नहीं रखती....!!
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
नैना.... ✍️🌷