एक मीठी सी मुस्कान है बेटियाँ,
लक्ष्मी का वरदान है बेटियाँ,
देवी का रूप देवों का मान है बेटियाँ,
परिवार के कुल को जो रोशन करें वो रोशनी है बेटियाँ,
खिलती हुई कलियाँ है बेटियाँ,
माँ बाप का हर दर्द समझती है बेटियाँ,
अपने माता-पिता का अभिमान है बेटियाँ,
बेटियों से जग संसार, इन्हीं से फलता फूलता परिवार,
खुशियों के फूल खिलाती है बेटियाँ,
घर के आंगन को महकाती है बेटियाँ,
खुदा की इनायत है, कुदरत का उपहार है बेटियाँ,
परिवार का सौभाग्य, घर का भाग्य है बेटियाँ,
एक माँ की परछाई, पिता के दिल का टुकड़ा होती है बेटियाँ,
अपने निश्छल मन के अंदर कई अहसासो को छुपाकर रखतीं है, यूं तो मन में भावनाओं का समंदर समेटे रखतीं है बेटियाँ,
बहुत खास और अनूठा रिश्ता रखतीं है सबसे, अपने हर एक रिश्ते को बड़ा संभालकर रखतीं है बेटियां,
कभी प्यार से गले लगा ले तो दर्द में हमदर्द बन जाती है बेटियाँ,
कुछ ऐसी होती है बेटियाँ।
प्रिया धामा

0 टिप्पणियाँ