🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज़िन्दगी एक पहेली है जैसे
दुनिया है जैसे भूलभुलैया
कभी चैन से रहने नहीं देते हमें
आगे बड़ो तो ये लश्य से  भटका देते है...!!

हर बार समझाते है खुदको
मत पढ़ ए दिल इस जहाँ के बातों में
दिल का भी क्या है तो नांदान ही
जिसके लिए मना करे ये वही नादानी कर देता है....!!

बहुत कोशिश करते है हम खुदको संभाल ले
कभी कभी सोचते है दिले हाल सबको बता दें
फिर ख्याल आता है की दुनिया है जो खुदगर्ज
इसीलिए तन्हाई में ही ये आँखे आँसू बहा लेते है....!!

कहते है अक्सर मेरे सारे अपने हमसे
मायूस न रह होठों पर मुस्कान जरुरी है
क्या जाने वो भी मेरे ज़ख़्मी दिल के आलम
उनके खुशी के लिए ही सबके सामने मुस्कुरा लेते है....!!

ज़िन्दगी जैसी भी हो नैना हमारी
पर कैसे भी करके ज़िन्दगी जीना तो बेहद जरुरी है
हर वक़्त दिल ढूंढ़ता है नयी बहाने साँसे भरने को
इसलिए कुछ दर्द कुछ प्यार की हम फ़साने लिख लेते है..!!
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
नैना.....✍️✍️