💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
छुपी है जो राज़े मोहब्बत मेरे दिल में
आजाओ वो हर राज़ तुम्हे बताना है
रूठें क्यूँ हो आओ तो सही एक बार मिलने
तुम्हे अपनी ज़िन्दगी के मोहब्बत बनाना है

सोचा था दिल ने कुछ दिन और सताये तुम्हे
पर जीना मुश्किल होगया है तेरे बीना इसे
कर रही है निगाहें इंतज़ार अब आजाओ
तुम्हे अपनी हाले दिल सुनाना है

क्यूँ हुआ, क्या हुआ और कैसे होगया खबर नहीं
कह रही है साँसे मिलना ही है अब कोई सबर नहीं
ये है मेरी वहम या असर है तेरे चाहत का बताने
आजाओ तुम्हे अपनी बेचैनी सुनाना है

जी लूगी कुछ पल और ज़िन्दगी तेरे साथ
पतझड़ में भी बहार सा लगता है जो तेरे साथ
बहुत कुछ बदला है जीवन में बस तेरे मौज़दगी से
आजाओ तुम्हे अपनी साँसो में ही बसाना है

कोई ख्वाहिश अधूरी न रहे जो बस तू मिल जाए
क्या हँसी ज़िन्दगी होंगी जो दिल में प्यार की फूल खिल जाए
चुरा कर आँसू तेरे आँखों से भर दूगी चाहत की मस्ती इस तरह
आजाओ नैना को तुम्हे अपनी मुस्कान बनाना है.....!!
💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓💓
नैना.... ✍️✍️
काल्पनिक....