🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹
मैं हर पल तेरे दिल में रहूगी
चाहे होजाउ तेरे नज़रो से कितना भी दूर
भूल जाए मुझे सारा जहाँ कोई गम नहीं
पर तुम न करना कभी मुझे अपनी अहसासों से दूर..!!

ज़ब ज़ब महसूस करोगे तुम मुझे
तब तब मुझे साथ पाओगे अपने धड़कन में तुम
घुली है जो साँसो में एक दूजे की प्यार के इत्र
तुम न करना कभो मुझे अपनी अहसासों से दूर....!!

भले ही मैं किसी को भी नज़र न आउ 
पर कर लेना दीद मेरी बंद कर के आपनी आँखे तुम
बसती हूँ जो तुम्हारे नींदो में हँसी ख्वाब बनके
तुम न करना कभी मुझे अपनी ख़्वाबों से दूर....!!

बहुत याद आएगी मुझे हर शरारत तुम्हारी
नहीं कर पाउगी तुम्हे अपनी साँसो से कभी दूर
जीना है साथ ज़िन्दगी जो ऐसी ख्वाहिश जगी दिल में
तुम न करना कभी मुझे अपनी अहसासों से दूर....!!

फिज़ाओ में बहती मदहोश हवाओ से
तेरे दिल का हाल पूछ लिया करुँगी मैं
उतार लूगी पूरी तरह दिल के कागज़ पे तुम्हे ग़ज़ल बना कर
तुम न करना सनम कभी नैना को अपनी अल्फाज़ो से दूर....!!
🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹
नैना...✍️✍️💞