कोई एक हो तो बताऊँ मैं उदाहरण.........।
तुम्हारे दिल में होंगे हजारों सवाल,
क्या बताऊँ मैं तुमको अपने दिल का हाल
क्यों चाहती हूँ मैं तुमको इतना
ढूँढ़ते होगे तुम भी क्या है कारण
कोई एक हो तो बताऊँ मैं उदाहरण.........।
फूलों से भंवरा क्यों करता है प्यार,
उसकी खुशबू से रहता है वो सरोबार
मेरा भी तो बस यही है कारण
कोई एक हो तो बताऊँ मैं उदाहरण.........।
क्यों चाँद अपनी चकोर से करता है प्यार,
दूर होके भी प्यार होता बेसुमार
मेरा भी तो बस यही एक कारण
कोई एक हो तो बताऊँ उदाहरण............।
जैसे सावन के आने से नाचे हैं मोर,
मन में उठती है उमंगे
अरमान लेती है हिलकोर
मेरा भी तो है यही एक कारण
कोई एक हो तो बताऊँ उदाहरण.........।
तुम्हें देखते ही मन में आ जाती है,
बसंत की बहार
तुम्हें प्यार करने के कारण चाहे हो हजार
पर सबसे प्यारा कारण तुम हो
क्योंकि तुमसे ही सीखा है मैंने
क्या होता है प्यार......................☺
ऋचा कर्ण✍✍✍✍

0 टिप्पणियाँ