💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓
करती हूँ हर पल साँसो में महसूस तुम्हे 
तो कैसे कह दू की मुझसे जुदा है तू

देखती हूँ ज़ब ज़ब मैं खुद को आईने में 
तब तब मेरी अक्स में दिखता है तू

तुम्हे मालूम है खुदसे भी ज्यादा चाहती हूँ
मैं भी मानती हूँ मुझपे कितना मरता है तू

क्या हुआ जो हालातो ने दूर कर दिया हमें
पर याद रखना मेरे दिल के हर धड़कन में बसता है तू

भले हम गलत रहे दुनिया के नज़रो में
हमारी मोहब्बत गहराई से अच्छी तरह वाकिफ है तू

कोई ख्वाहिश नहीं इस दिल में तेरे चाहत के सिवा
इन आँखों की हर एक ख्वाहिशों में सिर्फ बसा है तू

चाहे लिखू ग़ज़ल-ए-मोहब्बत या दर्दे शायरी लिखू
जान... हमारे लिखे हर लफ़्ज़ में शामिल होता है तू

दुनिया चाहे जो सज़ा देदे हमें अब गम नहीं इम्तेहानो से
क्योकि अब इस नैना की साँसो की तरह जरुरी है तू
💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓🌹💓
नैना.... ✍️✍️💓💓