दिल करता है बाते करू आपसे
अपनी हर मुश्किल सुनाऊ आपसे
कैसी है दुनिया कैसा इनका रित है
हर खुशी व हर गम
दिल करता है बाटू आपसे
कभी कभी जी करता है की
काश मैं भी आजाऊ आपके पास
पर मेरी बदकिस्मती देखिये
नहीं आपाती हूँ पापा आपके पास
जानते है पापा जी
हमे आपकी बहुत यादें याद आती है
ज़ब ज़ब दुनिया चोट देती है
आपकी कमी महसूस होती है
आपकी याद में तन्हा तन्हा
बेटी आपकी बहुत रोती है
ज़ब भी याद आती है साथ आपकी
होठों पर हल्की मुस्कान होती है
जीने लगती हूँ बीते दिनों में
लगता है पापा जी आप मेरे साथ होते है
आपकी दी हुई हर हिदायतो ने
मेरी हर कदम पर हौसला बनता है
जो थकने लगती हूँ गमो से
आपके आशीर्वाद ही मेरी हिम्मत बनते है
भले बहुत कम मिला साथ आपकी
पर हर पल आपको साथ महसूस करती हूँ
हर जन्म में बने आप पिता हमारी
बस आपकी बेटी हर दुवाओ में यही मांगती है
कयी जन्मो में जो चूका न पाउ
इतना उपकार पापा आपका है
दिया है जीवन हमें प्यारी माँ की आँचल में
जो आपकी तरह हमारी ख्याल रखती है
🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️🌱🏵️
नैना..... ✍️✍️
पिता जी आप बहुत याद आते हैं 🙏🙏🙏

0 टिप्पणियाँ