बीत जाती है लम्हें गुजर जाता है दिन
लेकिन कभी भूलता नहीं ये गुज़रा हुआ दिन
एक एक लम्हा यादो में कही लिख सी जाती है
जैसे की दिल में इन यादो की परछाई सा रहता है
जाने कितने अजनबी मिलते है ज़िन्दगी में
पर हर कोई दिल केलिए ख़ास नहीं होता है
जो बन जाता है खास धड़कनो के लिए
वो शख्स हर घड़ी हमसे दूर दिल के करीब रहता है
लाख रोके कोई इस दिल के अहसास को
पर तोड़ कर हर दीवारे दिल लगी कर ही लेता है
छुप जाता है हँसी सपना बनके पलकों में कही
और हर रात नींदो में एक खूबसूरत ख्वाब देखा करता है
क्या खूब अदा होती है हमारी ज़िन्दगी का भी
जो हमारा कभी नही होसकता रूह उसीके लिए तड़पता है
जिसके लिए जिना चाहे वो इस तरह जुदा होजाता है हमसे
की दुनिया के भीड़ में भी ये दिल तन्हा तन्हा सा रह जाता है
कयी रात जागे आँखे कितने गीत गुनगुनाये साँसे
किसी के यादो की परछाई में खोये रहे हर पल हर दिन
दिल की कलम लिए नैना यादो की अल्फाज़ कयी लिखना
हर रोज़ का ये दिल के अहसासो को एक नया अदा सा देता है...!!
❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️❣️
नैना.... ✍️💕

0 टिप्पणियाँ